Our Projects


Jai Jeen Mata
`जीणमाता' शेखावाटी की लोक देवी है, जो राजस्थान के सीकर जिले में स्थित है। यह भाई-बहन के स्नेह की गाथा हैजिसमें भाई की भूमिका सन्नी अग्रवाल ने निभाई थी। फिल्म का प्रिमीयर राज मंदिर सिनेमा - जयपुर में तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की उपस्थिती में हुआ था। इस फिल्म ने पूरे राजस्थान में सफलता प्राप्त् की थी। फिल्म के राजस्थान के अलावा बाकी शहरों कोलकाता, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, कानपूर, महाराष्ट्र में भी कई शो हुए तथा लोगों ने खूब सराहा। फिल्म में अभिनय के लिए सन्नी अग्रवाल को कई पुरस्कारों से सम्मानीत किया गया। फिल्म के निर्माता-निर्देशक हुसैन ब्लोच हैं तथा मार्च २००३ में रिलीज की गई।

Mahara Shyam Dhani Datar
राजस्थान के जग प्रसिद्ध लोकदेवता `खाटू श्यामजी' का मंदिर सीकर (रींगस) में है। यह महाभारत के अमर पात्र पांडव वंसज भीम के पौत्र वीर वर्वरीक जिन्होंने अधर्म पर विजय पाने के लिए अपना शीश भगवान कृष्ण को दान कर दिया था। फिल्म का प्रिमीयर राज मंदिर सिनेमा - जयपुर में बड़े धूम-धाम से तत्कालीन राज्यपाल व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल की मौजूदगी में हुआ। फिल्म को राजस्थान के साथ-साथ मुंबई, ठाणा, नासिक, कोलकाता, सूरत, अहमदाबाद, गोहाटी, जोराहट, धनबाद, हैद्राबाद, बैंगलूर, कानपूर, लखनऊ में भी खूब पसंद किया। फिल्म में सन्नी अग्रवाल ने अभिनय के साथ निर्देशक की जवाबदारी भी बखूबी निभाई। फिल्म के निर्माता रजनीकांत बोहरा हैं तथा अप्रेल २००७ में रिलीज की गई।

Kripa Karo Sundha Mata
मारवाड़ की लोकदेवी `सुंधामाता' राजस्थान के जालौर जिले में स्थित है। फिल्म में सन्नी अग्रवाल ने अपाहिज की यादगार भूमिता निभाई है। फिल्म में पहली बार महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री राज. के. पुरोहित ने विशेष भूमिका अदा की। फिल्म का प्रिमीयर मुंबई के लिबर्टी सिनेमा में बड़ी धूम-धाम से हुआ। फिल्म को मारवाड़ के लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म के निर्माता-पुरोहित बंधु नटवर, भरत, परताप, व कृष्ण पुरोहित तथा निर्देशक मनोज शर्मा हैं। फिल्म जनवरी २००९ में रिलीज की गई।

Bhakt Dhanna Jatt